मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 15 लोग घायल

    0
    299

     हरिद्वार: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस भड़दड़ में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 15 श्रद्धालु भगदड़ में घायल हो गये है।

     

    बताया जा रहा है कि मंदिर में भारी भीड़ होने से अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई और भगदड़ मच गई। गढ़वाल मंडल आयुक्त विजय शंकर मौके के लिए रवाना हो गए है उन्होने 6 श्रद्धालुओं की मौत होने की पुष्टि कर दी है।जानकारी के मुताबिक, हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है।बताया जा रहा है कि कि बिजली का करंट लगने की वजह से भगदड़ मचने की आशंका है।हालांकि करंट के दावे से प्रशासन ने इंकार कर दिया है।

     

    23 जुलाई शिवरात्री को जलाभिषेक के बाद अभी भी हरिद्वार में लाखों की तादात में कांवड़िए और आम जनमानस पहुंचा हुआ है। शनिवार और रविवार होने की वजह से भी हरिद्वार में काफी भीड़ थी, जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ है, वह बेहद संकरा रास्ता है। हालांकि मेले के मौके पर इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। लेकिन रविवार अत्यधिक भीड़ होने के बाद भी इस रास्ते से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा था। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना की पुष्टि की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here