पंडवा में खुला राजद प्रखंड कार्यालय

0
260

पलामू में लोकसभा चुनाव 13 मई को निर्धारित है। अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशी जोर अजमाइश में लगे हैं। इसी बीच शुक्रवार को पंडवा बजार क्षेत्र में राजद का प्रखंड कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन राजद एसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय पासवान, छतरपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विजय राम, जिला सचिव मंटू भुईयां, पंडवा राजद अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मेहता, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर धनंजय पासवान ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता के उत्साह श्रेया साबित हो रहा है कि अब की पलामू लोकसभा क्षेत्र में ममता भुईयां अपार मतों से विजय हासिल करेंगी।इस मौके पर आकाश भुईयां ,उत्तम कुशवाहा ,रणजीत सिंह कुशवाहा ,ललिता देवी ,प्रीति देवी, अरुण राम, मंदीप राम, गुप्तेश्वर यादव, जवाहर महतो, दीपक कुमार मेहता, राकेश मेहता, भोला चरण महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here