विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की 18 सदस्य की टीम घोषित

0
79

खेल: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी।

इस टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। पंजाब 24 दिसंबर से महाराष्ट्र के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। फिलहाल कप्तान के नाम की घोषणा नहीं हुई है।

इन तीन खिलाड़ियों के अलावा, पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बरार सहित पावर-हिटर और ऑलराउंडर्स का एक मजबूत ग्रुप चुना है। गुरनूर बरार और कृष भगत तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे।

पंजाब को पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। यह टीम अपने सभी लीग मैच जयपुर में खेलेगी। यह टीम 24 दिसंबर को महाराष्ट्र से भिड़ेगी, जिसके बाद 26 दिसंबर को अगले मुकाबले में उसके सामने छत्तीसगढ़ की टीम होगी। 29 दिसंबर को पंजाब का सामना उत्तराखंड से होगा, जबकि 31 दिसंबर को यह टीम हिमाचल प्रदेश का सामना करेगी।

अगले साल 3 जनवरी को पंजाब का सामना सिक्किम से होगा, जबकि 6 जनवरी को यह टीम गोवा से भिड़ेगी। 8 जनवरी को मुंबई की टीम से उसका सामना होगा।

पंजाब की टीम अपने सभी 7 लीग मैच जयपुर में खेलेगी। टीम को पिछले सीजन क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अर्शदीप 2024-25 सीजन में उनके सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

पंजाब की टीम

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा, सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here