11 मई को झारखंड के चतरा मे प्रधानमंत्री करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

0
245

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को एक बार फिर झारखंड दौरे पर आयेंगे. प्रधानमंत्री चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरुवे मैदान में दोपहर तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस चुनावी जनसभा मे चतरा और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा काफी ऐतिहासिक माना जाता है जिस क्षेत्र में प्रधानमंत्री का दौरा होता है उसे क्षेत्र में जीत की अंतर काफी बढ़ जाती है झारखंड में उनका दौरा 14 लोकसभा में से 14 लोकसभा पर एनडीए की जीत को दर्शाता है निश्चित तौर पर 400 के पार के लक्ष्य को पार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here