51000 युवाओं को पीएम मोदी ने दिया सरकारी नौकरी

0
169

भारत: शनिवार 12 जुलाई को आयोजित किए गए रोजगार मेले में प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार में लेकर माध्यम से देश में सरकारी विभागों और संगठनों में 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को नियुक्ति पत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का आदेश बिना पर्ची बिना खर्ची पर काम करना है।

रोजगार मेले के जरिए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार मेले के जरिए लाखों युवाओं को नौकरी मिली है और विदेश के विकास में सक्रिय भागीदार बने हैं। इन इन नौकरियों के होते युवाएं देश की सुरक्षा, वित्तीय समावेशन, औद्योगिक विकास आदि को गति देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन युवाओं का लक्ष्य राष्ट्र की सेवा ही एकमात्र होनी चाहिए।

 

जनसंख्या व लोकतंत्र ही भारत का ताकत

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दो सबसे बड़ी पूंजी बताई जो भारत की है। उन्होंने बताया कि भारत के पास दो असीम शक्तियां हैं जो है जनसंख्या और लोकतंत्र।

 

रोजगार योजना

जानकारी के मुताबिक सरकार ने रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के तहत निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार ₹15000 से सहायता करेगी और इसी के बाद लाख करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है जिससे लगभग 3.5 करोड़ रोजगार उत्पन्न हो सकते हैं।

 

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बन रहा है रोजगार का बड़ा माध्यम

प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया अभियान की सफलता का जिक्र उन्होंने बताया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर रोजगार का एक बड़ा ही केंद्र बन चुका है। इस माध्यम के जरिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में नए रोजगार का अवसर पैदा हो रहा है जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी अधिक ताकत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here