दिल्ली में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड टीम का जलवा

0
52

झारखंड: दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नेशनल जीत कूने दो चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया। टीम ने 8 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीतकर प्रथम विनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम का नेतृत्व झारखंड जीत कूने दो एसोसिएशन के सचिव सिफू बिस्वजीत कर्मकार ने किया।

स्वर्ण पदक विजेता

  • आदितिश्री
  • कुमकुम विश्वकर्मा
  • लखन उराव
  • महनूर कहकशा
  • ईशान
  • जैद अख्तर

रजत पदक विजेता

  • प्रियांशी श्रीवास्तव
  • अध्विक उरांव
  • शाश्वत
  • नमन
  • कंदर्प शर्मा
  • बिपिन यादव

प्रो फाइट श्रेणी

  • प्रो फाइट पुरुष विजेता: लखन उराव
  • प्रो फाइट महिला विजेता: कुमकुम विश्वकर्मा

रांची स्टेशन पर खिलाड़ियों का किया गया भव्य स्वागत

शानदार प्रदर्शन के बाद जब टीम रांची रेलवे स्टेशन पहुंची, तो संगठन के सदस्यों ने ढोल-ताशा, फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। मौके पर जॉइंट सेक्रेटरी तौहीद आलम और जावेद अख्तर भी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here