दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की मार्च, राहुल प्रियंका सहित कई नेता हिरासत में

0
154

दिल्ली: दिल्ली में सोमवार 11 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने संसद भवन के मकर द्वार से भारत निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाला जिसमें यह मार्च बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान गठित मतदाता धोखाधड़ी के विरोध में आयोजित किया गया। इस मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके समेत कई दिनों के सांसद शामिल हुए और अपना प्रतिभागी दिया।

पुलिस ने नेताओं को लिया हिरासत में

आयोजित किए गए मार्च में शुरू होने के कुछ ही समय बाद दिल्ली पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर नेताओं को रोका और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष सहित कई सांसदों को हिरासत में लिया। मौके के दौरान टीएमसी सांसद मिताली बाग बेहोश भी हो गई जिन्हें राहुल गांधी ने पानी पिलाकर संभाला।

 

प्रियंका गांधी ने सरकार को कायर और डरी हुई घोषित किया, जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि या राजनीतिक लड़ाई नहीं संविधान को बचाने की लड़ाई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस बैरिकेड से कूदते हुए यह कहा कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में वोट की लूट हुई थी लेकिन चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं कर रहा है और कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को चुराव आयोग कहते हुए विपक्ष की शांतिपूर्ण आवाज को दबाने का आरोप लगाया। उसी के बाद सपा सांसद डिंपल यादव और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर अधिक सवाल उठा दिए।

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा नेताओं ने विपक्ष के आरोपी को खारिज किया, जिसके बाद सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सुझाव दिया है कि विपक्ष को गांव में जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम करना चाहिए और शशिकांत दुबे और सुकांता मजूमदार ने आरोप लगाया कि विपक्ष बांग्लादेशी और रोहिंग्या मतदाताओं पर काफी निर्भर होते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here