हॉकी एशिया कप 2025 का चैंपियन बना भारत

0
24

भारत: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी 2025 के फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 4-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह ऐतिहासिक मुकाबला राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया।

इस शानदार जीत के साथ भारत ने आठ साल बाद एक बार फिर एशिया कप पर कब्ज़ा जमाया और साथ ही 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए सीधी एंट्री भी सुनिश्चित कर ली।

भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में यह खिताब जीता था। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने 28वें और 45वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके अलावा 50वें मिनट में अमित रोहिदास ने शानदार गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।

दक्षिण कोरिया की ओर से चौथे क्वार्टर में सोन डेन ने एकमात्र गोल किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के आक्रामक और अनुशासित खेल के सामने कोरियाई टीम टिक नहीं सकी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here