संजय सेठ के नामांकन में अमर बाउरी ने कहा तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, इंडिया गठबंधन को बताया भ्रष्टाचारी

0
275

रांची लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन से पूर्व मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ का निर्माण एक वक्त पर ही हुआ और इसका पूरा श्रेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को जाता है जिन्होंने क्षेत्र, संस्कृत, भाषा आदि के आधार पर वर्षों से लंबित अलग राज्य की मांग के सपने को पूर्ण किया। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसी पार्टी थी जिसने झारखंड को ही बेचने का काम किया था। वहीं कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारंटी दी है की 2024 में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो पूरे देश में यूसीसी कानून लागू कर दिया जाएगा, तब से विरोधी पार्टियों में खलबली मच गई है। वही उत्तराखंड एकमात्र ऐसा राज्य है जो वर्तमान में यूसीसी कानून को अपने राज्य में लागू कर चुका है।

उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी समाप्त हो जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में जब मजदूर सुरंग में फंसे थे तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कैंप कर मजदूरों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। जबकि झारखंड की सरकार उत्तरकाशी में फंसे झारखंड के मजदूरों के लिए राशन तक नहीं भेज पाए थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड के गठबंधन वाली सरकार को जनता ने 5 वर्षों के लिए बहुमत दिया था लेकिन मात्र 4 वर्ष के अंदर ही उनके मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल चले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासो से ही झारखंड आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। झारखंड सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। वही बालू, पहाड़, खनिज संपदा को बेच कर आदिवासियों का अपमान कर रही है।

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि इस बार सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए जीत का परचम लहराएगी। इसलिए सभी लोग अपना मत का उपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना थके 18 घंटे से भी अधिक काम कर रहे हैं और अगले 10 साल का भविष्य अगर हमें संवारना है तो इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here