ICC के नए नियम: नो बॉल पर कैच की जांच, स्लो ओवर पर जुर्माना !!

0
200

क्रिकेट: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों के लिए कुछ अहम नियमों में बदलाव किया है। ये बदलाव खेल को और अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और तेज़ बनाने के मकसद से किए गए हैं।

 

 

 

अब नो बॉल पर भी होगी कैच की जांच

 

अब से नो बॉल के मामलों में भी थर्ड अंपायर कैच की वैधता की जांच करेगा। पहले नो बॉल दिए जाने के बाद कैच की जांच नहीं की जाती थी, लेकिन नए नियम के तहत दोनों की समीक्षा एक साथ होगी।

 

 

 

स्लो ओवर रेट पर टेस्ट में भी लगेगा जुर्माना

 

अब टेस्ट मैचों में भी धीमी ओवर गति (स्लो ओवर रेट) के लिए खिलाड़ियों और टीम पर जुर्माना लगाया जाएगा, जैसा कि वनडे और टी20 में होता है।

 

 

 

जानबूझकर रन नहीं बनाने पर होगी कार्रवाई

 

अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर रन बनाने से बचता है या खेल में बाधा डालता है, तो उस पर अब आईसीसी सख्ती से कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here