गांधी जयंती पर बापू वाटिका में हुआ भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0
29

रांची: गांधी जयंती के अवसर पर आज मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया।

इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर भावपूर्ण वातावरण से गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचारों पर चलकर ही देश और दुनिया में शांति व सद्भाव कायम किया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here