बेंगाबाद में ASI को रिश्वत लेना पड़ा भारी, एसपी ने पकड़ा रंगे हाथ फिर जो हुआ

0
351

बिना घुस कोई काम मुमकिन नहीं इस देश की यही सच्चाई बस फर्क इतना है कोई घुस लेकर काम करता है। कोई इसके सख्त खिलाफ होता है। हालांकि दोसी केवल घुस लेने वाला नहीं देने वाला भी उतना ही दोषी होता है। कुछ घूसखोरों के चलते पूरी पुलिस बदनाम है। लेकिन जैसे पांचों उंगलियां एक समान नहीं होती वैसे ही सभी पुलिस वाले एक जैसे नहीं होते। ऐसा ही कुछ गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना में देखने को मिला। बेंगाबाद थाना में पदस्थापित ASI परमानंद राम को रिश्वत लेना महंगा पड़ा है. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने ASI परमानंद राम से घूस के पैसे को वापस कराकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई बेंगाबाद के पुलिस निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन पर हुई है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, गिरिडीह रहेगा. जमादार ने मुकदमे में सहयोग एवं गिरफ्तार नहीं करने के एवज में अभियुक्त के पिता से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी. अभियुक्त के पिता द्वारा औने-पौने दाम में जमीन बिक्री का एग्रीमेंट कर 65 हजार रुपये जमादार को दिया था. शिकायत जब एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच करायी जांच, इसमें जमादार पर लगे आरोप सही पाये गये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here