झारखंड: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज सदन में वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इस बजट के माध्यम से सरकार अपनी प्रमुख योजनाओं को गति देने का प्रयास करेगी।
अनुपूरक बजट में विशेष रूप से मंईयां सम्मान योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही कृषि, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मेडिकल सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं पर भी विशेष फोकस रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, विभिन्न विभागों द्वारा कुल 13,000 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनकी समीक्षा के बाद सरकार ने 8,000 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी प्रदान की है।

































