झारखंड: JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) में कथित पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बुधवार को इस मामले में याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिंहा ने लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक बहस की। वहीं, हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने भी बहस की। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है।
राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश एवं JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने बहस की। अगली सुनवाई तक अदालत द्वारा रिजल्ट के प्रकाशन पर लगाया गया स्टे जारी रहेगा। गुरुवार यानी कल यह केस सुनवाई के लिए पहले नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है।






























