रांची में दुर्गा पूजा पर SSP कर रहे बुलेट से पेट्रोलिंग

0
133

राॅंची: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर राजधानी राॅंची में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। किसी भी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार की रात खुद कमान संभाली। एसएसपी राकेश रंजन बुलेट पर सवार होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। उनके साथ सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, सभी डीएसपी और बड़ी संख्या में जवान भी बाइक पर साथ चल रहे थे।

एसएसपी ने अपनी पूरी टीम के साथ रांची के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान, एसएसपी ने पूजा समिति के सदस्यों से बात की और जगह-जगह तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राॅंची की जनता हर हाल में खुद को सुरक्षित महसूस करे, यही उनका मुख्य उद्देश्य है। इसी वजह से उन्होंने खुद अपने जवानों के साथ बाइक पर सवार होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here