देवघर के HDFC बैंक में दिनदहाड़े हुई करोड़ों की लूट

0
91

देवघर: झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में स्थित HDFC बैंक में सोमवार को दिनदहाड़े लाखों रुपये की बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। घटना को करीब 6 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार यह पता चला कि अपराधी बैंक में घुसते ही कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने हथियार के बल पर बैंक में रखे नकद रुपये, सोने के सिक्के और अन्य कीमती सामान को कैश बैग में भर लिया।

लूट के बाद अपराधियों ने बैंक के बाहर से शटर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बैंक कर्मियों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद मधुपुर थाना की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

बताया गया कि लूटी गई रकम करोड़ों में हो सकती है, हालांकि पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा अभी तक आधिकारिक रूप से लूट की कुल राशि की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here