रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू

0
161

रांची: रांची के श्री शिव मंदिर परिसर बड़ा तालाब में रविवार 31 अगस्त को युवा दस्त की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिस बैठक में अध्यक्षता संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने की और इस दौरान सर्व समिति से 2025-26 के नए कार्यकरणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारणी का किया गया गठन

आयोजित किए गए इस बैठक में राजेश गुप्ता को अध्यक्ष के तौर पर चुना गया जबकि राजीव रंजन मिश्रा को मुख्य संरक्षक बना दिया गया है और इसी के साथ लंकेश सिंह, उपेंद्र रजक, कैलाश केसरी, गोपाल पारिक, राज किशोर, प्रकाश चंद्र सिंह और अखिलेश राय संरक्षक नियुक्त हुए। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व पियूष आनंद को सोपा गया और महामंत्री के पद पर मंटू दुबे और राकेश सिंह को चुना गया है। इसके बाद, मंत्री के रूप में राजेश राम, मनीष साहू और अमरदीप साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

दुर्गा पूजा की तैयारी

बैठक में यह निर्णय ले लिया गया है कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान युवा दस्त के करीब 400 सदस्य सेवा कार्य में तैनात रहेंगे और अध्यक्ष जो राजेश गुप्ता बने हैं उन्होंने यह कहा कि युवा दस्त जिला प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच सेतु का काम करते हुए हर पूजा पंडाल में सहयोगी की भूमिका निभाएगी।

स्वागत के साथ आगामी कार्यक्रम

आयोजित किए गए बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारी को फूल व मालाओं से सम्मानित करते हुए संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने यह आगामी 7 सितंबर को ग्रामीण और क्षेत्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here