झारखंड: झारखंड सरकार ने औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को आधुनिक परिवहन सुविधा देने का निर्देश दे दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुगम और आरामदायक परिवहन के संकल्प के तहत मानगो डिमना चौक के पास 13 एकड़ में अंतरराज्य बस टर्मिनल आईएसबीटी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसे नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने परियोजना को हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर बनाने का स्वीकृति दे दिया है जिसे प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है।
145 करोड़ की लागत, जुडको को मिली जिम्मेदारी
इस परियोजना की कुल लागत 145.24 करोड रुपए है और नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण का निर्देश दिया जबकि क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जुडको को को सौंपी गई। इस परियोजना का डिजाइन कर्नाटक के आईडेक एजेंसी द्वारा तैयार किया गया है।
पांच मंजिला बनेगा टर्मिनल
आईएसबीटी का मुख्य भवन पांच मंजिला होगा जिसमें दो बेसमेंट और ग्राउंड प्लेस तीन मंजिल की होगी, जबकि वाणिज्यिक भवन एक बेसमेंट ग्राउंड और तीन मंजिल का बनेगा। इसमें 50 आदर्श पार्किंग और 23 एलीवेटिंग बस, 300 कार और 350 बाइक पार्किंग के साथ जल संसाधन विभाग का कार्यालय एवं गोदाम, एसटीपी, डबल्यूटीपी, ईटीपी और आंतरिक सड़कों की व्यवस्था भी होगी।
इसी के साथ फर्स्ट फ्लोर पर 80 सीटों वाला एसी वेटिंग हॉल और 120 बेड का यात्री डॉरमेट्री, फूड कोर्ट, शॉप्स सुरक्षा कार्यालय, ट्रैवल एडमिन ऑफिस एवं शौचालय होगा। फिर ग्राउंड फ्लोर पर 23 बस, 18 टिकट काउंटर, क्लॉक रूम, लॉजिस्टिक सेंटर, रेस्टोरेंट, पब्लिक शौचालय एवं फूड कोर्ट की सुविधा रहेगी।
पूरे बस टर्मिनल परिसर को झारखंडी कला और पेंटिंग से सजाया जाएगा जिससे यात्रियों को झारखंड की संस्कृति का एहसास होगा और वह काफी चर्चित होंगे।






























