रांची: आजसू पार्टी ने यह दावा किया है कि पार्टी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को उग्रवादी लगातार निशाना बनते जा रहे हैं और उनका नाम उग्रवादियों की हिट लिस्ट में शामिल हो रखा है जिसे देखकर पार्टी ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की जिसमें उन्होंने कहा कि सुदेश महतो की सुरक्षा की समीक्षा जल्द से जल्द की जानी चाहिए।
क्या सरकार सुरेश महतो की सुरक्षा को लेकर लापरवाह ?
पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और हसन अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह कहा कि सुदेश महत्व की हत्या की साजिश है कई बार की जा चुकी है लेकिन इन मामलों में पुलिस या सरकार की ओर से कोई खास कार्रवाई सामने नहीं की गई जिसके कारण उन्होंने यह आरोप लगाया कि राज्य की सरकार सुदेश महतो की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है और काफी लापरवाह है।
आजसू पार्टी के नेताओं ने यह भी बताया कि दो दिन पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पी एल एफ आई कमांडर मार्टिन ने भी सुदेश महतो को हिट लिस्ट में शामिल रखा था और वर्ष 2023 में अनगड़ा थाना क्षेत्र में उसने सुदेश महतो की हत्या की योजना बनाई थी जिसकी जानकारी पुलिस छापेमारी में पता चली थी।
पहले भी सुपारी से हत्या की जानकारी मिल चुकी है
हसन अंसारी ने यह बताया कि इससे पहले भी एक राजनेता द्वारा सुदेश महतो की हत्या के लिए उग्रवादियों को 5 करोड रुपए देकर सुपारी देने की बात सामने आई थी जिसमें 2024 में भी सिलाई में टाइम बम से हमला और फिर विवाह समारोह में हमले की योजना बनाई गई थी जो बात सामने आते ही समय रहते विफल कर दिया गया था।
पार्टी ने की मांग
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आजसू पार्टी के नेताओं ने स्पष्ट रूप से या मांग रखा है कि पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस को जो सुरक्षा वापस ली गई थी उसे तत्काल बहाल किया जाए और उन्होंने साफ कहा कि सुदेश महतो की जान को खतरा है और इस पूरे मामले में जल्द से जल्द जांच की जाए।






























