नई दिल्ली: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 1 अगस्त 2025 को दिल्ली में की गई। इस बार सबसे बड़ी खुशी शाहरुख खान के फैंस को मिली, क्योंकि उन्हें ‘जवान’ फिल्म के लिए पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह पुरस्कार उन्होंने विक्रांत मैसी (‘12th फेल’) के साथ साझा किया।

- रानी मुखर्जी को ‘Mrs. Chatterjee vs Norway’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला
मुख्य विजेता सूची:
- बेस्ट फिल्म: 12th Fail
- बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (Jawan) और विक्रांत मैसी (12th Fail)
- बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (Mrs. Chatterjee vs Norway)
- बेस्ट डायरेक्टर: सुदीप्तो सेन (The Kerala Story)
- सहायक अभिनेता: विजयाराघवन (Pookkaalam)
- सहायक अभिनेत्री: जानकी बोदीवाला (Vash)
संगीत से जुड़े पुरस्कार:
- बेस्ट सिंगर (महिला): शिल्पा राव (Chaleya – Jawan)
- बेस्ट सिंगर (पुरुष): PVM एस रोहित (Baby)
- बेस्ट लिरिक्स: कसरला श्याम (Balagam)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)
संवाद, तकनीक और अन्य श्रेणियाँ:
- संवाद लेखक: दीपक किंगरानी (Sirf Ek Banda Kaafi Hai)
- सिनेमैटोग्राफी: प्रसंतनु मोहापात्रा (The Kerala Story)
- ध्वनि डिज़ाइन: Animal
- एडिटिंग: Pookkaalam
क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में:
- हिंदी: Kathal
- तेलुगु: Bhagavanth Kesari
- तमिल: Parking
- गुजराती: Vash
- मराठी: Shyamchi Aai
- मलयालम: Ullozhukku
इस साल के नेशनल अवॉर्ड्स में कई नई फिल्मों और कलाकारों को सम्मान मिला है। शाहरुख खान को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड मिलना इस समारोह की सबसे खास बात रही।




























