स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की चाह रखने वालों के बीच एक नई हेल्दी रेसिपी तेजी से वायरल हो रही है। बात हो रही है Green Detox Juice की, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन है बल्कि शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। खासतौर पर सुबह के समय इसका सेवन शरीर को ताजगी, ऊर्जा और जरूरी पोषण प्रदान करता है।

इस हेल्दी जूस को बनाने में इस्तेमाल हो रहे हैं खीरा, हरा सेब, पालक, नींबू और अदरक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और लिवर व स्किन की सफाई में मदद करती है।

 बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री:

  • 1 कप खीरा (छिला और कटा हुआ)
  • 1 हरा सेब (कटा हुआ)
  • 1/2 कप पालक (धुला हुआ)
  • 1/2 इंच अदरक
  • 1 नींबू का रस
  • 1/2 कप ठंडा पानी या नारियल पानी
  • 4–5 पुदीना पत्तियां (वैकल्पिक)
  • एक चुटकी काला नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट (वैकल्पिक)

 कैसे बनाएं:

1. सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालें और स्मूद होने तक ब्लेंड करें।

2. यदि चाहें तो इसे छान लें ताकि जूस साफ और पतला बने।

3. गिलास में निकालें, बर्फ डालें और ऊपर से पुदीना या नींबू स्लाइस से सजाएं।

4. तुरंत सर्व करें।

 सेहत से जुड़े फायदे:

  • लिवर और स्किन को डिटॉक्स करता है
  • आयरन, विटामिन C और फाइबर से भरपूर
  • मेटाबॉलिज्म और हाइड्रेशन को बढ़ाता है

सेहतमंद जीवन की ओर एक आसान कदम बना यह ग्रीन डिटॉक्स जूस सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here