सदर अस्पताल में किया गया पर्यावरण संरक्षण

0
143

रांची: सदर अस्पताल रांची परिवार में आज एक प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला जिसमें अखिल भारतीय बांग्ला भाषी समन्वय परिषद की ओर से वृक्षरोपण और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उनका उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था बल्कि चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मान देना और परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए जिसे न केवल अस्पताल के वातावरण को हरा-भरा करेगा बल्कि यह वहां के अंतरिक्ष वातावरण को भी काफी शुद्ध बनाएगा।

 

डॉ बिमलेश सिंह हुए सम्मानित

आयोजित किए गए कार्यक्रम पर सदर अस्पताल के डॉक्टर बिमलेश सिंह को उपाधीक्षक पद पर नियुक्त किए जाने और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पेड़ पौधा और शॉल भेज कर सम्मानित किया गया। इस परिषद के इस सराहनीय भाव को सभी उपस्थित लोगों ने काफी सराहना किया और यह सम्मान न केवल डॉक्टर सिंह के समर्पण का प्रमाण था बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में ईमानदारी और सेवा भावना को उजागर करने के लिए भी आयोजित किया गया था।

 

परिषद की योजनाएं

कार्यक्रम में परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अभिजीत गुप्ता ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से यह बताया है कि भविष्य में परिषद द्वारा सदर अस्पताल के सौंदर्य करण से जुड़ी कई योजनाएं शुरू की जाएगी जिसका उद्देश्य मरीज और उनके परिजनों को एक बेहतर और सुकून दायक वातावरण प्रदान करना होगा जिसमें उन्होंने कहा कि परिषद स्वास्थ्य जागरुकता और स्वच्छता को लेकर काफी गंभीरता पूर्वक अपना कार्य करेगी।

 

डॉक्टर सिंह का संदेश

इस कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करनेके बाद डॉक्टर सिंह ने परिषद के प्रति काफी आभार जताया और उनकी पहल को सराहना दिया और और यह विश्वास जताया की ऐसा आयोजन अस्पताल कर्मचारी और समाज के अन्य लोगों को प्रेरणा देने का काम करेगा।

 

इस कार्यक्रम में परिषद के अन्य सदस्यों के साथ-साथ अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भी उत्साह पूर्वक अपना उपस्थित दिया और समन्वय और सामूहिक प्रयासों की यह मिसाल न सिर्फ अस्पताल के वातावरण को बेहतर बनाएगी बल्कि समझ सामाजिक जिम्मेदारियां के लिए भी अहम भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here