झारखंड पुलिस हजारों वांटेड की करेगी गिरफ्तारी, पुलिस हो रही एक्टिव

0
289

रांची: झारखंड पुलिस की नई रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कुल 22575 अभियुक्त पाए गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है और अब इन सभी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया गया है। यह संख्या राज्य में आपराधिक मामलों की गंभीर स्थिति को दर्शाती है और यह बेहद गंभीर है।

 

धनबाद जिले में सबसे अधिक वांटेड पाए गए

जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार धनबाद जिले में सबसे अधिक वांटेड पाए गए हैं। धनबाद में 5389, रांची में 2923, पलामू में 1884, गुमला में 1521, जमशेदपुर में 1496 अभियुक्त जारी किए गए हैं। झारखंड के यह राज्य वांटेड की सूची में टॉप पर चल रहे है।

 

झारखंड के विभिन्न जिलों में वांटेड अभियुक्तों की संख्या :

– धनबाद : 5,389

– रांची : 2,923

– पलामू : 1,884

– गुमला : 1,521

– जमशेदपुर : 1,496

– साहेबगंज : 1,045

– चाईबासा : 1,074

– बोकारो : 954

– देवघर : 936

– लातेहार : 799

– हजारीबाग : 659

– लोहरदगा : 581

– गढ़वा : 501

– सरायकेला : 328

– खूंटी : 309

– सिमडेगा : 300

– जामताड़ा : 288

– पाकुड़ : 287

– गोड्डा : 278

– दुमका : 266

– चतरा : 253

– कोडरमा : 181

– रामगढ़ : 165

– गिरिडीह : 95

– रेल जमशेदपुर : 52

– रेल धनबाद : 11

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here