झारखंड: 31 जुलाई को झारखंड के दौरे पर आ रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। राष्ट्रपति भवन से मिली यह जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को वह देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करेगी और उसी के बाद देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रस्तुत रहेगी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम की सूचना राज्य सरकार को मिली और उसी के अनुरूप तैयारी शुरू कर दी गई है जिसके साथ कार्यक्रम समाप्त होते ही राष्ट्रपति अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को लेकर देवघर में सुरक्षा व्यवस्था को काफी सतर्क कर दिया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और सुरक्षा एजेंसियों की टीमों को लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और राष्ट्रपति के आने से पहले सुरक्षा का चौक चुबांध इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
इसी के साथ देवघर के डीसी और सपा ने संबंधित विभागों के साथ बैठकर व्यवस्थाओं की सूची दी है। इस दौरे के दौरान का ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की आसुविधा न हो।
राष्ट्रपति का झारखंड से विशेष जुड़ाव
झारखंड से एक अलग ही लगाव है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को। झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी है और उनकी सादगी तथा जनसंपर्क शैली के कारण राज्य की जनता में उनकी लोकप्रियता रही है और यही कारण है कि उनके इस दौरे को लेकर काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। बाबा मंदिर में उनके आगमन को लेकर मंदिर समिति और पंडा समाज भी तैयारी में लग चुके हैं और विशेष पूजा की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर को भी काफी बढ़िया से सजाया जा रहा है।
मंदिर में पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रपति राष्ट्र एम्स के एक मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रहेगी जहां मेडिकल क्षेत्र के स्नातक हो रहे छात्रों को संबोधित करेंगे और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करेंगे, उसी के साथ समझ में राज्य और केंद्र सरकार के और भी कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।





























