झारखंड: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र इस वर्ष 2025 का 1 अगस्त से 7 अगस्त तक के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें दो और तीन अगस्त को अवकाश रहेगा ऐसे में कुल मिलाकर सत्र 5 दिन के होंगे। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्री परिषद की बैठक में उन्होंने इस प्रस्ताव को मंजूरी दिया है और कैबिनेट ने कुल 27 एजेंडों पर मोहर लगवाया है।
कैबिनेट में राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
आयोजित किए गए कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी गई है, जिसमें सरकार ने अपुनरीक्षित वेतनमान में कार्यरत कर्मियों को 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते की दरों में वृद्धि को स्वीकृत प्रदान किया है जिससे हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार ने इसी के साथ राज्य के पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशन भोगियों को भी काफी राहत देने का फैसला लिया है जिसमें अपुनरीक्षित वेतनमान के अंतर्गत आने वाले पेंशनधारियों को 1 जनवरी 2025 से महंगाई राहत की दरों में काफी वृद्धि का लाभ उपलब्ध होगा और यह निर्णय भारती महंगाई को देखते हुए लिया गया है।
बैठक में लिए गए फैसलों से कई विकास योजनाएं को स्वीकृति दी गई है जिसकी जानकारी अगले दिनों में सरकार द्वारा जारी कर दी जाएगी।





























