झारखंड में 15 जुलाई तक वज्रपात एवं बारिश का येलो अलर्ट

0
217

झारखंड: झारखंड में बिग्रेगा मौसम का मिजाज 10 जुलाई से 15 जुलाई तक वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के 24 जिलों के लिए 10 जुलाई से 15 जुलाई तक वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है।इस दौरान जनजीवन प्रभावित हो सकता है इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार अगर देखा जाए तो 10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच राज्य के 76% से अधिक हिस्सों में बारिश होने का संभावना है। इन दोनों झारखंड में लगभग सारे जिले में बारिश होगी और उसके साथ-साथ तेज हवाएं और वज्रपात बनी रहेगी।

 

13 जुलाई को मिल सकती है राहत

झारखंड में 13 जुलाई को वर्ष की तीव्रता में कमी आ सकती है और मौसम विभाग के अनुसार इस दिन राज्य के जिलों में 26% से 50% हिस्सों में बारिश की संभावना है। गढ़वा जिले में यह आगरा 25% से भी काम का देखा गया है।

15 जुलाई को वज्रपात का खतरा

10 जुलाई से 12 जुलाई तक राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात  होने की आशंका जताई गई है। जिसके बाद 12 जुलाई से 15 जुलाई के बीच अलग-अलग स्थान पर वज्रपात होगी जो लोगों के लिए काफी खतरे की बात है।

 

सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी करके झारखंड के सभी 24 जिलों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है जिससे किसी भी तरह की जनजीवन प्रभावित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here