झमाझम बारिश खोल रही है नगर निगम की पोल

0
161

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 48 घंटे से हो रहे मूसलाधार बारिश में नगर निगम की पोल खोल दी है। बारिश के कारण इलाकों में जल मग्न हो गया और सर पर घुटनों तक पानी जमा हो रहा है जिससे लोगों की रोज मेरा जिंदगी में काफी प्रभाव पड़ रहा है।

स्टेज मूसलाधार बारिश का सबसे ज्यादा असर बटन तालाब क्षेत्र में देखने को मिल रहा है जहां तालाब का किनारा तक टूट चुका है। तालाब का किनारा टूटने के कारण पानी सारे जगह पर फैल रहा है और घरों में पानी घुस चुका है इससे मोहल्ले के लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।

 

सड़के टूट रही व गड्ढों में डूबने का खतरा

तालाब में इतनी अधिक मात्रा में पानी बाहर के कारण सड़क का अस्तित्व ही खत्म होता जा रहा है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे पानी भरा हुआ है। इससे कई हादसों की भी आशंका है एवं दो पहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए काफी खतरे का डर है।

 

नगर निगम कर रही कार्य की शुरुआत

वहां के स्थानीय लोगों के शिकायत के बाद रांची नगर निगम ने मौके का जायजा लिया और टीम के साथ बचाव और मरम्मत की कार्य को शुरू किया। वहां के लोगों का कहना है कि यदि पहले से तैयारी होती तो आज यह नौबत नहीं आता।

नगर निगम की लापरवाही के कारण वहां के लोगों पर अधिक आक्रोश दिखा एवं प्रशासन से स्थायी समाधान और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here