बीएसएनएल के हेड ऑफिस में लगी भीषण आग

0
237

बीएसएनएल के हेड ऑफिस में भीषण आग लग गई। घटना आज रविवार की दोपहर मेसरा ओपी क्षेत्र के जुमार नदी के पास स्थित बीएसएनएल के हेड ऑफिस में हुई है। आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद बीएसएनएल के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here