रांची: कल रांची की सड़कों पर ट्रांसजेंडर समुदाय ने आत्मसम्मान और हक की लड़ाई के लिए Pride March निकाला। Vendor Market से अलबर्ट एक्का चौक तक निकाले गए इस मार्च में समुदाय के लोगों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहने और हाथों में पोस्टर लेकर अपनी बात रखी।
आत्मसम्मान और हक की हुई मांग
Pride March से पहले प्रेस क्लब में आयोजित सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय ने खुलकर अपनी बात कही। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत है, लेकिन सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही हैं। उन्होंने 2% आरक्षण और वेलफेयर बोर्ड की मांग की, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है।
कहा -अब नहीं रहेंगे चुप
ट्रांसजेंडर समुदाय ने कहा कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्हें समाज में बराबरी, नौकरी, घर और इज्जत चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से गुजारिश की कि वे खुद जांच करें कि उनके लिए क्या किया जा रहा है।






























