शराब घोटाले की आंच अब दिल्ली-हरियाणा तक, ACB ने बढ़ाया शिकंजा

0
238

झारखंड में सामने आए करोड़ों रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में अब नया मोड़ आ गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस मामले की तह तक जाने के लिए अपनी जांच का दायरा राज्य की सीमाओं से बाहर बढ़ा दिया है। जांच अब दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के भोपाल तक पहुँच चुकी है।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, ACB ने इस सिलसिले में इन राज्यों के कई व्यक्तियों और संस्थानों को समन भेजा है। खास बात यह है कि झारखंड के मौजूदा उत्पाद सचिव मनोज कुमार और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए तत्कालीन उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश सहित कुल 15 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इन सभी से 8 जून के बाद पूछताछ शुरू की जाएगी।

 

 

ACB की इस जांच का नेतृत्व जांच अधिकारी संतोष कुमार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच में कई अहम दस्तावेज और सबूत हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो ACB को घोटाले में interstate नेटवर्क का संदेह है, जिसमें ठेकेदारों, अधिकारियों और निजी कंपनियों की भूमिका पर भी नजर है।

 

 

 

झारखंड में यह शराब घोटाला सत्ता और व्यवस्था की मिलीभगत का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। ACB की इस सक्रियता से अब साफ है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले की परतें और खुलेंगी और कई रसूखदारों पर गाज गिर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here