JSSC-CGL पेपर लीक केस: छह आरोपियों की जमानत पर फैसला 9 मई को

0
142

रांची : झारखंड स्टेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा पेपर लीक मामले में छह आरोपियों की जमानत याचिका पर रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और अब 9 मई को जमानत याचिका पर फैसला सुनाया जाएगा।

 

 

 

 

*क्या है मामला?*

 

पिछले साल 21 और 22 सितंबर को झारखंड के सभी जिलों में JSSC-CGL परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कथित तौर पर धोखाधड़ी और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। सीआईडी जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा से पहले ही एक गिरोह सक्रिय था, जो अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र लीक होने का झांसा देकर पैसे वसूल रहा था।

 

 

 

 

*आरोपियों की जमानत याचिका*

 

कुंदन कुमार, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार, अभिलाष कुमार और एक अन्य आरोपी ने जमानत याचिका दायर की थी। बचाव पक्ष और सीआईडी की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

 

 

 

 

*9 मई को फैसला*

 

अब कोर्ट 9 मई को जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा। आरोपियों के वकील और सीआईडी की ओर से पेश हुए वकील ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं। अब देखना यह है कि कोर्ट क्या फैसला सुनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here