चाईबासा पुलिस ने मजदूर दिवस के मौके पर एक अनोखा प्रयास किया है। पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर में 53 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें एसपी आशुतोष शेखर, डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।
*महिला पुलिसकर्मियों ने भी बढ़ाया हाथ*
रक्तदान करने वालों में 4 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर आयोजित करने का मकसद आम लोगों को यह संदेश देना था कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाने के लिए नहीं है, बल्कि समाज के सुख-दुख का भी साथी और सहयोगी है।
*एसपी ने कहा- रक्तदान एक महान कार्य*
चाईबासा के एसपी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और इसमें भाग लेना हम सभी का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि हम अपनी जरूरतों की बहुत सारी चीजों को तैयार कर सकते हैं, खरीद सकते हैं, बना सकते हैं, लेकिन खून का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरी है, ताकि गंभीर रूप से बीमार लोगों को समय पर खून उपलब्ध कराया जा सके।
*समाज सेवा को प्राथमिकता*
एसपी ने आगे कहा कि हम समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता देते हैं। इस रक्तदान शिविर के आयोजन से पुलिस और समाज के बीच की दूरी कम होगी और लोगों को पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा।





























