भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज झारखंड दौरा

0
263

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टी अपनी अपनी तैयारी में है। लगातार जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। हर पार्टी के स्टार प्रचारक अपने अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट की अपील कर रहे। इसे लेकर सभी स्टार प्रचारक दौरा कर रहें। वहीं भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सोमवार 29 अप्रैल को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। भाजपा के चतरा लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि रांची पहुंचकर मोहन यादव हेलीकॉप्टर से दिन में तीन बजे चतरा के हंटरगंज के खूंटी केवाल मैदान में एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मोहन यादव शाम 4.30 बजे मीडिया सेंटर रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। सोमवार को ही मोहन यादव वापस लौट जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here