भारत तोड़ रहा गर्मी का रिकॉर्ड !!

0
471

गर्मी के कारण दिन के समय में लोगों को बाहर निकलने में दिकक्त हो रही है। तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही है। दिन पर दिन भारत समेत कई राज्यों में लू चलने का अनुमान जताया गया है।

 

 

अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्मी का असर दिखने लगा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान रोज के रोज बढ़ते जा रहा है। भारत के पांच राज्यों के 21 शहरों में रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस और उससे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया जिसमें दिल्ली में भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के अलावा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के शहरों में भी गर्मी का प्रकोप बेहद जारी है।

 

 

तेजी से बढ़ रहा तापमान राषट्रीय राजधानी दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ा है, जो तीन डिग्री से लेकर 6.9 डिग्री तक बढ़ा। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अब दिन के समय लू (Heat Wave) चलेगी और इससे भी ज्यादा भीषण गर्मी पड़ेगी।

 

 

 

दिल्ली में हवाएं चलने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय सतह पर चलने वाली हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जिसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होकर दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 4-6 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। शाम और रात के समय इसकी गति दक्षिण-पूर्व दिशा से 8 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी।

 

 

 

 

*कई राज्यों में लू की संभावना*

 

इन राज्यों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है जिससे गर्मी का असर दिन पर दिन बढ़ता जाएगा। लोगों को दिन के समय में बाहर निकलने में सावधानी बरतनी शुरू करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here