खेल: दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने धुएंधार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 57 साल पुराने भारतीय घरेलू क्रिकेट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वैभव ने लक्ष्मण सिंह के 1969 में बनाए रिकॉर्ड को मात्र 42वीं गेंद पर तोड़ दिया।
दरअसल, लक्ष्मण सिंह के नाम सबसे कम उम्र के फिफ्टी प्लस स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 16 साल और 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया था। लेकिन, वैभव ने 15 साल 175 दिन के उम्र में यह कामयाबी हासिल की।
सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 266 रनों पर सिमट गई। जवाब में ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर 92 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 7 चौके शामिल रहे और वे शतक से चूक गए। उन्होंने अपना अर्धशतक 42वीं गेंद पर छक्के के साथ पूरा किया. लेकिन, वे सेंट्रल जोन को मजूबत स्थिति में ला दिया।






























