11 अगस्त को लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, कई स्कूल रहेंगे बंद

0
24

झारखंड: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद की घोषणा की। पार्टी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। वहीं, झारखंड बंद के दौरान, राजधानी रांची सहित 24 जिलों के कई स्कूल 11 अगस्त को बंद रहेंगे।

बंद के मद्देनजर राजधानी के कई प्रमुख निजी स्कूलों ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को स्कूल बंद रहने की सूचना दी है। इनमें डीपीएस, लेडी केसी राय स्कूल, जेवीएम श्यामली, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कैंब्रियन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, सच्चिदानंद स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, मेरे नन्हे कदम स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, चिरंजीव पब्लिक स्कूल, मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सरला बिरला स्कूल, श्रद्धानंद बाल मंदिर स्कूल, सेवंथ स्टार एकेडमी, संत माइकल स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल, ओडीएम सफायर स्कूल, डीएवी नंदराज बरियातू, संत माइकल प्ले स्कूल, जी एंड एच स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, लाला लाजपत राय स्कूल, नोवल किड्स प्ले स्कूल, यूरो किड्स मोरहाबादी एवं कांके, ड्रीमर डेन प्री स्कूल, कोलकाता पब्लिक स्कूल, सृजन वैली स्कूल, ईस्ट प्वाइंट स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, डीएवी बरियातू, डीएवी गांधीनगर, संत जेवियर, सुरेंद्र नाथ स्कूल, डीएवी हेहल और एसआर डीएवी शामिल हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here