रिम्स-2 के खिलाफ पर चंपाई का बड़ा विरोध

0
14

झारखंड: रिम्स 2 के निर्माण कार्य का पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विरोध जताया। चंपाई सोरेन से आज मिलने के लिए नगड़ी गांव के लोग पहुंचे। ग्रामीणो से मिलकर चंपाई सोरेन ने घंटों बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा।

घंटों चली बातचीत के बाद चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार को रिम्स 2 का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगड़ी में रहने वाले गांव वालों से एक बार बातचीत करनी चाहिए थी। रिम्स 2 बनने के बाद वहां के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

नगड़ी की जमीन उपजाऊ जमीन है। सरकार को इस जमीन के बदले किसी दूसरी जमीन की तलाश करनी चाहिए। चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार को आदिवासियों के हित में फैसले लेने चाहिए। उनकी परेशानी को समझना चाहिए।

चंपाई सोरेन ने कहा कि आने वाले 10 दिनों में लाखों की संख्या में आदिवासी समाज एकजुट होकर नगड़ी पहुंचेंगे और रिम्स 2 का निर्माण कार्य रोकने का काम करेंगे। सरकार को अपना निर्णय वापस लेकर आदिवासी और किसान को वह जमीन देनी होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here