मनोरंजन: एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन, अब एक्टर ने खुद इस पर मुहर लगा दी है।
हाल के ही एक इंटरव्यू में आमिर खान ने पुष्टि की कि वह 5 जुलाई को गौरी स्ट्रैट के साथ शादी करने जा रहे है। इससे पहले दोनों का कहना था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वे अपने रिश्ते से खुश हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने संबंध को नया नाम देने का फैसला किया है।
5 जुलाई को शादी
आमिर खान और गौरी स्ट्रैट की शादी 5 जुलाई को होने जा रही है। एक्टर के मुताबिक, समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है और अब दोनों ने इसे आधिकारिक रूप देने का निर्णय लिया है। आमिर ने कहा कि गौरी के साथ उन्हें एक सुकून भरा और मजबूत रिश्ता महसूस होता है। उनके इस ऐलान के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आमिर के घर पर की जाएगी निजी समारोह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का आयोजन बेहद निजी और सादगीपूर्ण तरीके से किया जाएगा। यह समारोह आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा, जिसमें केवल परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे। हालांकि, मेहमानों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है। लेकिन, चर्चा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं।
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं-जुनैद खान और इरा खान। इसके बाद, आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से दूसरी शादी की। दोनों का एक बेटा है, आजाद राव खान। हालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।























