क्रिकेटर विराट कोहली के लाइट पर ट्रोलिंग में अमीषा पटेल ने किया सपोर्ट

0
15

लाइफ स्टाइल: क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही जर्मन व्लॉगर की एक तस्वीर लाइक की जिसके बाद से वो सुर्खियों में बने हुए है। अब इस मामले में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने खुलकर कोहली का समर्थन किया है।

मुंबई में पपराजी से बातचीत के दौरान, उन्होंने कहा कि किसी की पोस्ट को लाइक करना कोई गलत बात नहीं है। उनके मुताबिक, लाइक करना कोई पाप नहीं है। यह उनकी जिंदगी है। उनका इंस्टाग्राम है और उनकी पसंद है। लोग बिना वजह ट्रोल करने लगते हैं, जैसे उनके पास और कोई काम ही नहीं है।

दरअसल, विराट ने जिसकी तस्वीर लाइक की वो अफ्रीकन इन्फ्लुएंसर और मॉडल है। इससे पहले उन्होंने मई 2025 में एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की गलती बताया था। इस बार भी प्रशंसकों ने इसे एल्गोरिदम का कमाल माना है।

हालांकि, इस बार कोहली ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन, उन्होंने संबंधित पोस्ट को अनलाइक जरूर कर दिया है। कुल मिलाकर, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की हर छोटी गतिविधि पर होने वाली तीखी नजर और तेजी से होने वाली ट्रोलिंग को एक बार फिर उजागर करता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here