रांची में हिट वेव के साथ दिखेगा गर्मी का असर

0
23

रांची: रांची समेत पूरे झारखंड में अब गर्मी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। 17 अप्रैल को राजधानी रांची सहित 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार चला गया है और आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को पलामू, हजारीबाग समेत मध्य झारखंड के रांची, लोहरदगा और गुमला में हीट वेव चलने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं, संथाल परगना क्षेत्र में छिटपुट बारिश के आसार हैं। 18 अप्रैल को कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से खास सावधानी बरतने, धूप में कम निकलने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here