बोकारो पुलिस में SP को हटाने की मांग

0
15

झारखंड: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह को हटाने की मांग की है। एसोसिएशन ने बोकारो पिंडराजोरा थाना कांड में 28 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों का निलंबित किये जाने की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही, सरकार से मांग की है कि बोकारो के अक्षम एसपी को हटाया जाए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कहा है कि पिंड्राजोरा केस की समीक्षा करने और समय पर कार्रवाई करने में बोकारो के पुलिस अधीक्षक विफल रहे हैं। नियंत्रण का अभाव और अपनी विफलता छुपाने के लिए एक ही थाना के 28 पुलिसकर्मियों को उनके द्वारा निलंबित किया गया है।

अध्यक्ष ने आगे कहा है कि एसोसिएशन अपने सदस्यों के न्याय के लिए सरकार, प्राधिकार एवं किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। पुलिस एसोसिएशन मांग करता है निर्दोष पुलिस पदाधिकारियों का निलंबन वापस हो एवं ट्रांसफर पोस्टिंग में पारदर्शिता बरती जाए।

उल्लेखनीय है कि बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से एक बच्ची लापता हो गयी थी। पुलिस ने उसके परिवार के साथ ही मारपीट की थी। इस मामले में पीड़ित परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पिछले हफ्ते पुलिस ने एक नरकंकाल बरामद किया और उसे बच्ची का नरकंकाल बताया। इसी मामले में शनिवार को बोकारो के एसपी ने पिंड्राजोरा थाना के थाना प्रभारी समेत तमाम पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here