रांची के नामकुम में दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर में दूध से लदा वाहन चकनाचूर

0
12

रांची: रांची के नामकुम इलाके में दो वाहनों की टक्कर हुई। यह टक्कर नामकुम के सिदरौल इलाके में हुई है। एक वाहन दूध से लदा हुआ था। दूध से लदा हुआ वाहन पूरी तरीके से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, एक वाहन वाला भागने में सफल रहा।

बताया जाता है कि दोनों गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही थी। उसी में यह हादसा हुआ। घटना के बाद काफी लोग जमा हो गए और इस मामले की जानकारी नामकुम थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए दूसरी गाड़ी की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here