IPL 2026 में आज CSK vs RR की धोनी के बिना जंग

0
14

खेल: IPL 2026 में तीसरा मुकाबला सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि, टॉस 7 बजे होगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आज के मुकाबले में खेलना मुश्किल है।

CSK ने शनिवार को एक पोस्ट कर बताया था कि, धोनी IPL के 19वें सीजन के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आराम करने का मौका दिया गया है। उनके पिंडली में खिंचाव है।

बता दें, IPL लीग में CSK पांच बार की चैंपियन रही है, चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 के खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, RR ने अब तक एक बार खिताब जीत चुकी है, हालांकि, टीम पिछले सीजन में 9वें स्थान पर रही थी। अब तक दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए है और दोनों को 16-16 में जीत मिली। गुवाहाटी में अब तक दोनों टीमों के बीच केवल एक मुकाबल हुआ, यहां पिछले सीजन में राजस्थान को 6 रन से जीत मिली थी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम में ऑलराउंडर सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। राजस्थान ने करन की जगह श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को जगह दी है। वहीं, CSK की बात करें तो, इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह CSK ने ऑस्ट्रेलिया के ही स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया।

CSK के लिए खेलेंगे सैमसन

संजू सैमसन पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान का हिस्सा रहे है। लेकिन, अब वे चेन्नई की जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले रवींद्र जडेजा इस बार राजस्थान की ओर से अपना प्रदर्शन दिखाने वाले है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here