झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में 6450 करोड़ पर मुहर

0
51

झारखंड: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र तीसरे दिन शून्यकाल में शुक्रवार को कई अहम जनसरोकार से जुड़े मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए गए। सदन में जहां एक ओर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया। वहीं, विपक्ष और सत्तापक्ष के विधायकों ने छात्रों, रैयतों और आम जनता से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा प्रस्तुत 6450 करोड़ रुपये के तृतीय अनुपूरक बजट में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया गया है। सरकार ने इसे विकास कार्यों को गति देने वाला कदम बताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here