WPL 2026 में RCB की जीत पर अनुष्का शर्मा ने जताई खुशी

0
117

मनोरंजन: कल की रात वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा फाइनल मैच खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी जीत ली। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी की महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया और खिताब अपने नाम किया।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस जीत पर खुशी जताई। अनुष्का ने अपने इंस्टा स्टोरी पर आरसीबी वुमेंस टीम की ट्रॉफी उठाते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा-आरसीबी वुमेंस टीम ने फिर कमाल कर दिखाया और इतिहास दोहराया गया।

स्मृति मंधाना की कप्तानी में दूसरी बार जीत

डब्ल्यूपीएल में चार साल में यह आरसीबी का दूसरा खिताब है। साल 2024 में भी स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी जीती थी। अब 2026 में उन्होंने एक बार फिर टीम को चैंपियन बनाया।

लंबे समय से फिल्मों से अनुष्का की दूरी

अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में लीड रोल निभाया था. 2022 में वे ओटीटी फिल्म ‘कला’ के गाने में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’, जो झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हुई है। फिलहाल अनुष्का अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं और इस बीच उन्होंने आरसीबी की महिला टीम की जीत पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here