सारंडा मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर

0
45

चाईबासा: चाईबासा के सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मेधाबुरू’ के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस महानिदेशक, झारखंड एवं महानिदेशक, सीआरपीएफ के संयुक्त नेतृत्व में 209 कोबरा, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी के दस्ते को घेरते हुए मुठभेड़ में कुल 15 नक्सलियों को मार गिराया।

सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है। मृतकों में 1 करोड़ से अधिक का इनामी कुख्यात माओवादी अनल सहित 11 की पहचान हो चुकी है।

झारखंड पुलिस ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता बताते हुए शेष उग्रवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here