रांची: जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन के बिरसा मंडप में उन्हें पद की शपथ दिलाई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश आदि उपस्थित रहे।






























