रामनवमी पर रांची पुलिस ने किया शांति की अपील

0
621

रांची पुलिस ने आम लोगों से शांति और आपस में भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की है और साथ ही सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति बनाये रखने को कहा है। उन्होंने यह अपील की है की रामनवमी के अवसर पर किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने ना बजायें। साथ ही जुलूस का संचलन निर्धारित मार्ग से करने और किसी भी परिस्थिति में जुलूस के रूट में परिवर्तन न करने की भी अपील की है। पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर तथ्यहीन, भ्रामक जानकारी, फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा किया तो उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने कहा कि सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी समुदाय, व्यक्ति या धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने वाली जानकारी, फोटो, वीडियो या आपत्तिजनक टिप्पणी साझा न करें और तथ्यहीन अफवाहों पर ध्यान न दे।

किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि से संबंधित सूचना के लिए अपने नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम के नंबर 8987790664 और 9798300836 पर कॉल करे या फिर 112 पर डॉयल करे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here