ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट तिरुवनंतपुरम एअरपोर्ट पर 48 घंटे से खड़ा, जानिए क्या है वजह !!!!!

0
112

ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट रविवार को खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण तिरुवनंतपुरम एअरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करने के बाद से 48 घंटे से अधिक समय से यहां खड़ा है। इस विमान ने शनिवार रात लगभग 9:20 बजे भारतीय वायुसेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास के बाद तिरुवनंतपुरम हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को कम ईंधन की स्थिति की सूचना दी थी।

 

 

 

भारतीय वायुसेना के आईएसीसीएस नेटवर्क ने विमान को ट्रैक कर लिया और आपात लैंडिंग की क्लियरेंस दी। विमान ने रात 9:28 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। अब इस विमान की जांच, मरम्मत और ईंधन भरने का काम लगभग पूरा हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, कुछ समय बाद इस स्टील्थ फाइटर जेट को ब्रिटिश वॉरशिप एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स पर भेज दिया जाएगा।

 

 

भारतीय वायुसेना ने कहा कि F-35 सुरक्षित है और इसे ठीक करने का काम जारी है। जल्द ही यह उड़ान भर सकेगा। यह घटना असाधारण है, क्योंकि किसी विदेशी स्टील्थ फाइटर जेट का 48 घंटे से भी ज्यादा समय से भारत में खड़े रहना एक बड़ी बात है। F-35B पांचवीं जनरेशन का स्टील्थ मल्टीरोल जेट है, जो वर्टिकल लैंडिंग और शॉर्ट टेक-ऑफ कर सकता है और दुनिया का सबसे घातक फाइटर जेट माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here