प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से देशभर केरोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार 20500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि 9 करोड़ 70 लाख किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है।

यह योजना किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जाती है, जिसे तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके भेजा जाता है।

 ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं:

1.  pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं

2. ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं

3.  ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें

5. कैप्चा भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें

6. आपकी किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी

 किन्हें मिला लाभ?

  • देश के सभी पात्र किसानों को
  • जिनका eKYC पूरा है
  • जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं

ध्यान दें:

अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो अगली किस्त रुक सकती है। नजदीकी CSC सेंटर या वेबसाइट से eKYC जल्द पूरा करें।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here